खबर लहरिया औरतें काम पर मशहूर अभिनेत्री, पद्मश्री श्रीदेवी का निधन

मशहूर अभिनेत्री, पद्मश्री श्रीदेवी का निधन

अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती की अनोखी मिसाल रही बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में उनकी हृदयगति रुक जाने (कार्डिएक अरेस्ट) की वजह से अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 54 साल की थीं।
श्री देवी को हिंदी फिल्मों की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। वह बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई में थीं।
बता दें कि, श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद श्रीदेवी अपनी होटल के बाथरूम में गिरी थीं। एमिरेट्स टावर में रात 11 बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद श्रीदेवी को दुबई के राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है।