खबर लहरिया चित्रकूट Yo Yo हनी सिंह का है बर्थडे बैश! देखें हनी सिंह की दीवानगी बुंदेलखंड में

Yo Yo हनी सिंह का है बर्थडे बैश! देखें हनी सिंह की दीवानगी बुंदेलखंड में

हनी सिंह भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह आज आज के समय में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले रैपर सिंगर्स में से एक हैं। हनी सिंह के गाने रिलीज होते ही युवाओं की जुबान पर चढ़ जाते हैं।
हिर्देश से हनी सिंह बने इस गायक ने 2006 में मुख्य रूप से अपनी गायकी यानी रैप सिंगिंग की शुरुआत की थी। उन्हें भारत का पहला रैप गायक भी माना जाता है! उनका यो यो शब्द और हेयर स्टाइल आज के युवाओं को खासा प्रभावित करती है। 15 मार्च को उनका 35वां जन्मदिन था। पूरे भारत में उनकी गायकी और स्टाइल की नकल की जाती है। सबसे ज्यादा युवा लड़कों में उनके प्रति प्रेम देखने को मिलता है। बुन्देलखण्ड के युवा भी इसमें पीछे नही हैं। यहाँ के लड़के हनी सिंह की स्टाइल में सिर्फ कपड़े पहनते हैं बल्कि सबसे ज्यादा उनके जैसे बाल रखते हैं।
चित्रकूट के अरशद ने हनी सिंह स्टाइल बाल कटा रखे हैं। उन्होंने कहा, ये यो यो हनी सिंह स्टाइल हैं। मैंने नेट से इसको सर्च करके देखा और बनवाया। मुझे उन्ही सिंगिंग बहुत पसंद है।
वहीं, छोटू का कहना था कि हनी सिंह बहुत चर्चित है। बहुत से लोग कराते हैं, मैंने भी हनी सिंह को देख कर बाल रंगाये भी और कटाए भी। हम लोग टीवी पर हनी सिंह को देख कर बहुत डांस भी करते हैं।
चित्रकूट के नाई, मोहम्मद रशीद बताते हैं कि यहाँ रोज बहुत से लड़के आते हैं जो हनी सिंह की स्टाइल में बाल कटवाते हैं।

रिपोर्टर- नाजनी 

Published on Mar 15, 2018