खबर लहरिया ताजा खबरें योगी ने ताज को बताया अनमोल धरोहर

योगी ने ताज को बताया अनमोल धरोहर

फोटो साभार: ट्विटर/सीएम ऑफिस

आगरा पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताज देखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ताजमहल भारत की वास्तु का अनमोल रत्न है और यह देश के लोगों के खून और पसीने से बना है। हमें इसका संरक्षण करना होगा।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के लिए आगरा पिकनिक मानने का स्थान था लेकिन हमारे लिए यह साधनास्थल होगा। इसके साथ ही योगी ने ताजमहल और उसके आसपास के इलाके के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
योगी ने कहा कि आगरा को लेकर सरकार की बहुत सी योजनाएं हैं। आगरा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश का एक ऐसा प्रमुख जनपद है जहां एक साथ विश्व के आश्चर्य से जुड़ी 5 इमारतें हैं। प्रतिदिन 40 से 50 हजार पर्यटक आते हैं। अगर सुरक्षा और सुविधा मिले तो यह संख्या 2 से ढाई लाख हो सकती है।
उन्होंने कहा कि आगरा हवाईअड्डा एक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की तरह विकसित होना चाहिए। सरकार ने यहां सिविल टर्मिनल के निर्माण के लिए 65 करोड़ दे दिए हैं और अब भूमि अधिग्रहण का काम होगा।
उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे का नाम दीनदयाल उपाध्याय रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि 111 करोड़ की लागत से आगरा इनर रोड का काम पूरा होगा और इससे जाम से निजात मिलेगी।