खबर लहरिया ताजा खबरें महेंद्र सिंह धोनी के आधार फॉर्म की जानकारी हुई सार्वजनिक, उनकी पत्नी साक्षी भड़की

महेंद्र सिंह धोनी के आधार फॉर्म की जानकारी हुई सार्वजनिक, उनकी पत्नी साक्षी भड़की

साभार: विकिपीडिया

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने जब आधार सुविधा के लिए अपना समर्थन दिया, तब उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि आगे क्या कांड होने को था। उनकी निजी जानकारी, जो आधार फॉर्म के लिए ज़रूरी है, उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और ये जानकारी सार्वजानिक हो गयी। ये मामला सामने आने पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी भड़क गईं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को सोशल मीडिया पर टैग करके अपनी नाराजगी जाहिर भी की। प्रसाद ने लिखा, ’इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा’ और इसके बाद साक्षी ने रविशंकर प्रसाद का शुक्रिया किया।
बता दें कि सरकार पहले भी आधार कार्ड के मामले पर घिरी हुई है। सरकार की तरफ से लगभग हर चीज के लिए आधार कार्ड को जरूरी किया जा रहा है। इस पर 27 मार्च को राज्य सभा में भी सवाल उठाया गया था।