खबर लहरिया खेल भारतीय टीम ने टी-20 सीरिज जीत कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

भारतीय टीम ने टी-20 सीरिज जीत कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

साभार: रोहित शर्मा/ट्विटर

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है।
टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
टीम इंडिया की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था, जो सबसे बड़ी जीत थी।
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 12वें टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठवीं जीत दर्ज की। यह टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी, भारतीय टीम ने इससे पहले इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था। ये जीत उसे साल 2012 में हुए वर्ल्ड टी20 के दौरान मिली थी।
श्रीलंका ने आज अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। वो अब 100 या इससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली चौथी टीम बन गई है। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी 100 या इससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं।
एमएस धोनी (74-47+27) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शिकार के मामले में एबी डीविलियर्स (72-65+7) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1500 रन पूरे किये और विराट कोहली (1956) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।
रोहित शर्मा भारत के छठे टी20 कप्तान बने। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की अगुवाई की।
इसी के साथ, महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1300 रन पूरे किये।