खबर लहरिया जवानी दीवानी दुनिया का सबसे लम्बा शादी का जोड़ा जो माउंट एवरेस्ट को ढक सकता है

दुनिया का सबसे लम्बा शादी का जोड़ा जो माउंट एवरेस्ट को ढक सकता है

साभार: ट्विटर/गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड

9 दिसंबर को फ्रांस के कॉड्री शहर में 11 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। मौका था दुनिया के सबसे लम्बे शादी के जोड़े की प्रदर्शनी का।
इस आयोजन में जोड़े को मापने करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एडजुडिक्टर रॉब मोलॉय मौजूद थे।
दुनिया के सबसे लम्बे शादी के जोड़े की लंबाई 8,095 है। निर्माण कंपनी डायनामाइट प्रोजेक्ट्स ने 15 सहयोगियों के साथ मिलकर इसे दो महीने में तैयार किया है। उन्होंने इस जोड़े के साथ पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले दुनिया की सबसे लम्बी पोशाक 1,203.9 मीटर की थी।
बता दें कि इस जोड़े के पीछे समाजसेवा की भावना छुपी है. दरअसल, इस रिकॉर्ड के बाद अब इस जोड़े को कई हिस्सों में काटा जाएगा और फिर बेचा जाएगा और उसके बाद उस रकम को दान किया जाएगा।
इस पोशाक के बारे में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सोशल मीडिया पेज पर फोटो के साथ लिखा गया– ‘दुनिया की सबसे लंबी शादी की पोशाक जो लगभग माउंट एवरेस्ट को ढक सकती है।