खबर लहरिया मनोरंजन ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट

निर्देशक:- कबीर खान
निर्माता:- सलमा खान, सलमान खान और कबीर खान
कलाकार:- सलमान खान, झू झू, सुहेल खान और हसिम खान
संगीतकार:- प्रीतम

फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सलमान लक्ष्मण नाम के एक मानसिक रूप से कमजोर  लड़के का रोल निभा रहे हैं। लक्ष्मण को फौज में भर्ती होने का शौक है। भारत-चीन युद्ध के लिए लक्ष्मण और उसका भाई भरत फौज की भर्ती के लिए जाते हैं। भरत की फौज में भर्ती हो जाती है। फिल्म की कहानी तब आपकों रुला देगी, जब भरत गुम हो जाता है। लक्ष्मण अपने भाई को खोजने के लिए निकल जाता है। इस दौरान लक्ष्मण को एक चीनी लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म लद्दाख में फिल्माई गई है। इस फिल्म में चीनी अभिनेत्री झू झू पहली बार भारतीय फिल्मों में आ रही है। ‘सजन रेडियो’, ‘नाच मेरी जान’  और ‘तिनका तिनका दिल मेरा’ जैसे गीत सुनने में अच्छे हैं। इस फिल्म से पहले भी सलमान और कबीर खान बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी फिल्में दे चुके हैं। फिल्म 23 जून को सभी सिनेमाघरों में लग जाएगी।सलमान के चाहने वालों के लिए ईद की ईदी होगी।

रिपोर्ट- खबर लहरिया ब्यूरो