खबर लहरिया मनोरंजन कुछ जानवरों की दुनिया से

कुछ जानवरों की दुनिया से

(फोटो साभार: जेरेमी हैन्स | mongabay.com)

(फोटो साभार: जेरेमी हैन्स | mongabay.com)

केन्या। कई जानवरों और जंगलों के लिए जाने वाले अफ्रीकी देश में एक खास तरह के गैंडों की कमी हो गई है। दरअसल यहां अब सुडान नाम का आखिरी नर गैंडा बचा है। सिर्फ इस एक गैंडे के रख रखाव के लिए हज़रों सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इस खास गैंडे की जाति में पांच मादा गैंडे बचे हैं।

मेक्सिको। अमेरिका के पास मेक्सिको देश के एक शहर में कुत्तों का अपनी दोस्त के लिए प्यार की एक अजब कहानी देखने को मिली। सड़क के कुत्तों को खाना खिलाने वाली मारगरीट जब चल बसीं तो ये कुत्ते खुद ही उनके घर उनकी मौत का दुख मनाने पहुंच गए और अंत तक वहीं रुके रहे।

बदला इन जानवरों का मीनू
महाराष्ट्र में हाल ही में गाय के मांस पर रोक लगा दी गई है लेकिन अब ये रोक वहां के शेरों के लिए बड़ी समस्या बन गई है क्योंकि उनका तो पूरा मीनू ही बदल गया है।
मुम्बई, महाराष्ट्र। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य में गाय के मांस के सेवन पर लगी रोक से अब मुम्बई के कई जानवरों के खानपान पर भी असर पड़ा है।
मुम्बई के मशहूर संजय गांधी नैशनल पार्क में रह रहे नौ शेर, तीन सिंह, चैदह तेंदुए और तीन गिद्ध कई दिनों से अपने रोज़ के मीनू से कुछ अलग खाने पर मजबूर हैं। रोज़्ा गाय का मांस खाने के आदि इन जानवरों को अब सिर्फ मुर्गे के मांस से काम चलाना पड़ रहा है।
जानवरों की देखरेख करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि मुर्गे के मांस से इन जानवरों को उतनी ताकत नहीं मिलती है जितनी गाय या भैंस के मांस मिलती है।