खबर लहरिया ताजा खबरें ऑनलाइन सांप मांगना पड़ा महंगा, सांप ने महिला को काटा

ऑनलाइन सांप मांगना पड़ा महंगा, सांप ने महिला को काटा

साभार: यूट्यूब

एक चीनी महिला ने परंपरागत शराब बनाने के लिए एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से जहरीला सांप मंगाया था। लेकिन महिला को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जो सांप उसने शराब बनाने के लिए ऑर्डर किया है वह ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा।

एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय महिला उत्तरी प्रांत शानक्सी की रहने वाली थी। उसकी मौत सांप के काटने के आठ दिन बाद हो गई। महिला ने चीन की मशहूर कंपनी टेनेंट द्वारा समर्थित एक कॉमर्स प्लेटफॉर्म झुआनजुआन से सांप खरीदा था। यह सांप दक्षिणी प्रांत गुआंग्डोंग के एक विक्रेता से खरीदा गया था जहां ज्यादा जहरीले सांप पाए जाते हैं।

मृतका की मां ने शिन्हुआ को बताया कि सांप को एक स्थानीय कूरियर कंपनी ने डिलीवर किया था। बेटी ने परंपरागत औषधीय शराब बनाने की योजना बनाई थी। उन्हें नहीं पता था कि बॉक्स में क्या था। सांप से तथाकथित वाइन आम तौर पर सांपों को शराब में डुबो कर बनाई जाती है।

माना जाता है कि ऐसा करने से पेय पदार्थ का प्रभाव बढ़ जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला शराब बनाने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी और उससे पहले ही सांप ने काट लिया।