खबर लहरिया मनोरंजन एक चम्मच आइसक्रीम की कीमत तुम क्या जानो

एक चम्मच आइसक्रीम की कीमत तुम क्या जानो

(फोटो साभार:स्कूपी रेस्टोरेंट)

(फोटो साभार:स्कूपी रेस्टोरेंट)

गर्मी के मौसम से आइसक्रीम का नाम ऐसे जुड़ा हुआ है जैसे शाहरुख से खान का। लेकिन क्या सोचा है कि एक बार आइसक्रीम खाना शाहरुख की फिल्म को पचास बार सिनेमा में देखने से कहीं ज़्यादा महंगा हो सकती है?

दुबई। दुबई देश को सोने का देश माना जाता है। दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां सोने की खरीदारी करने आते हैं। अब लोग यहां सोने को खाने भी आया करेंगे।
सही सुना आपने। इस महीने दुबई के एक रेस्तरां ‘स्कूपी कैफे’ ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम को लाॅन्च किया। इस आइसक्रीम का एक कप लगभग पचास हज़्ाार रुपए का है। ‘ब्लैक डायमंड’ (काला हीरा) नाम की इस आइस्क्रीम में नम्बर वन क्वालिटी की सफेद वनिला आइस्क्रीम, ईरान देश का मशहूर केसर, इटली देश का खास केक और तेइस कैरट का खाने लायक सोने के धागे हैं।
यही नहीं, आइसक्रीम को एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कम्पनी ‘वरसाचे’ द्वारा बनाए कप में दिया जाता है जिसे ग्राहक अपने साथ ले जा सकते हैं। स्कूपी रेस्तरां के मालिकों का कहना है कि इस आइसक्रीम को बनाने के लिए पांच हफ्तों तक दिमाग लगाया गया और अब वे सबसे महंगी आइसक्रीम बनाने का रिकाॅर्ड अपने नाम करवाने की तैयारी में हैं।