खबर लहरिया खेल आशीष नेहरा ने अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 से लिया सन्यास

आशीष नेहरा ने अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 से लिया सन्यास

फोटो साभार:विकिपीडिया

भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 1 नवम्बर को दिल्ली में अपने अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकाल का आखिरी मैच खेला।
नेहरा का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट कार्यकाल 18 साल, 8 महीने, 9 दिन तक चला। उनका कार्यकाल कुल 6826 दिन का रहा। इस मामले में उन्होंने पूर्व गेंदबाज एस वेंकटराघवन का रिकॉर्ड तोड़ा। वेंकटराघवन का कार्यकाल 6784 दिन का रहा था। तीसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं। उनका कार्यकाल 6767 दिन का रहा है।
खिलाड़ी नेहरा के सीधेसादे स्वभाव की वजह से टीम के साथी उन्हें प्यार से नेहरा जी बुलाते हैं। विराट कोहली और युवराज सिंह के तो नेहरा जी चहेते हैं। युवराज ने नेहरा को टीम का सबसे कंजूस, लेकिन सबसे प्यारा साथी बताया था।
38 साल 186 दिन नेहरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 से सन्यास लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट के पहले नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने 38 साल 232 के बाद टी-20 क्रिकेट को अलविदा कहा था।
नेहरा मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर वर्तमान कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में खेल चुके हैं।