खबर लहरिया ताजा खबरें अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

 

(फोटो साभार: नासा)

(फोटो साभार: नासा)

 

पूरे उत्तर प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। गर्मी से लोग, जानवर और पेड़ पौधे भी बेहाल हैं। देश के इस हिस्से में अब तक अधिकतर क्षेत्रों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। लेकिन बुंदेलखंड का औसत तापमान 47 डिग्री के आसपास रहा।
गर्मी का सबसे ज्यादा कहर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में देखने को मिला। वैसे तो पूरे बुंदेलखंड में ही गर्मियां कहर ढाती हैं, लेकिन 25 मई, रविवार का दिन तो यहां का सबसे ज्यादा गरम रहा। उसमें भी महोबा का तापमान इस दिन पूरे उत्तर प्रदेश के औसत तापमान से ज्यादा 48.6 डिग्री पहुंच गया। बांदा में भी अब तक औसत तापमान 48.2 डिग्री रहा।