खबर लहरिया Blog चित्रकूट : प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

चित्रकूट : प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

जिला चित्रकूट में प्रेमी जोड़े ने 4 मार्च की रात को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार,घटना चित्रकूट के थाना मानिकपुर नैनी रेलखंड के पनहाई सेक्शन के बीच गुरौला गाँव के पास के रेलवे ट्रैक की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्ज़ें में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट से की गयी।

पेपर देने गयी, लेकिन वापिस नहीं लौटी

two-loving-couples-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train

एफआईआर की कॉपी

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजकिशोर केशरवानी है, जिसकी उम्र 26 साल थी। वहीं मृतिका का नाम अंजली था, जिसकी उम्र 16 साल बतायी गयी। मृतिका के दादा अवध विहारी सिंह पटेल के अनुसार, वह चाकघाट में पढ़ती थी। वह रीवा जिले के रायपुर थाना सोहानी के रहने वाले हैं। अंजली की पढ़ाई के लिए उसके मातापिता चाकघाट में ही किराये का मकान लेकर रहते थे। वह बताते हैं कि 3 मार्च को अंजली अपना नवीं कक्षा का पेपर देने के लिए गयी थी। लेकिन वापस नहीं आयी। फिर वह उसकी तलाश में निकल गए और पुलिस को भी उसके घर ना लौटने की सूचना दी गयी। 

दोनों पहले भी हुए थे फरार

मृतक राजकिशोर केशरवानी की माँ रेनू केशरवानी का कहना है कि उनका बेटा बुधवार, 26 फरवरी को बिना बताये कहीं चला गया था। वह बताती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा पड़ोस में रहने वाली अंजली से प्यार करता था। 26 फरवरी को ही लड़की के घरवालों की शिकायत पर पुलिस भी राजकिशोर की तलाश करते हुए उनके घर आयी थी। तब से ही उनका बेटा घर नहीं आया। वह कहती हैं कि उन्होंने अपने बेटे को कई बार फोन भी किया। लेकिन लगा नहीं आई। अचानक बस उन्हें उसकी आत्महत्या की खबर मिली।

वहीं लड़की की माँ का कहना है कि 26 फरवरी के दिन जब उनकी बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए गयी थी। तभी से उनकी बेटी और लड़का राजकिशोर गायब थे। जिसके बाद उन्होंने थाने में लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी। फिर 2 मार्च को लड़का उनकी बेटी को उनके घर छोड़ गया।

परिवार की नामंजूरी की वजह से की आत्महत्या – पुलिस 

two-loving-couples-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train

अवध विहारी सिंह पटेल

two-loving-couples-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train

लड़के की माँ – रेणु केशरवानी

यह कहा जा रहा था की क्यूंकि लड़का अलग जाति से था इसलिए परिवार को लड़की और उसका संबंध मंज़ूर नहीं था। इसलिए परिवार ने लड़के के घर पर पुलिस को भेजा था। पुलिस ने कहा कि दोनों ने संघमित्रा सुपरफास्ट ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। जान देने से पहले प्रेमी लड़के ने लड़की की मांग में सिन्दूर भरा था। मानिकपुर थाना के प्रभारी सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था और परिवार उनके खिलाफ था। जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।

इस खबर को खबर लहरिया के लिए नाज़नी रिज़वी द्वारा रिपोर्ट किया गया है।