खबर लहरिया जिला 1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मुजफ्फरनगर बना सबसे ठंडा क्षेत्र

1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मुजफ्फरनगर बना सबसे ठंडा क्षेत्र

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

भारत के कई राज्य, खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र, शीत लहर की चादर में लिपटते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बुधवार को मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया दिखा है।

इलाहाबाद, मेरठ, फैजाबाद, लखनऊ, आगरा और गोरखपुर जैसे क्षेत्र में रात का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया वहीँ वाराणसी, कानपुर और बरेली में भी कुछ ऐसे हालात ही देखने को मिले।

राज्य के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य रहा, ऐसा मौसम विभाग द्वारा बताया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार, मुजफ्फरनगर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।