खबर लहरिया जवानी दीवानी मीटू अभियान जो भारत में बदलाव की उम्मीद है

मीटू अभियान जो भारत में बदलाव की उम्मीद है

केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अब अपने पद से इस्तीफ दे दिया है, उनपर 20  महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि मौकापरस्त राजनेता एमजे अकबर ने आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का केस भी किया है। लेकिन केन्द्रीय सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, जबकि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मी टू अभियान का समर्थन करते हैं ये जरूर कहा कि इन मामलों की जनसुनवाई के लिए चार रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाएगी। हम कमेटी बनाने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखेंगे। राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में मी टू अभियान पर कहा कि यह सीखने का समय आ चुका है कि महिलाओं को किस तरह सम्मान दिया जाए। मैं खुश हूं कि उन लोगों को अब रास्ता मिल रहा है, जिनके लिए पहले सब कुछ बंद था। सच को जोर से बताने की जरूरत है और बदलाव के लिए चीजों को सही क्रम में लाना होगा।

वहीं बॉलीवुड से मीडिया तक में मीटू के तहत कई मामले सामने आए। साजिद खान से लेकर नाना पटेकर, आलोक नाथ जैसे कई नामों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। बॉलीवुड में चुन्निदा लोगों ने ही इस अभियान और इन मद्दों पर अपनी आवाज दी, जबकि अन्य बड़े अभिनेताओं ने इस पर चुपी ही बनाई रखी।

हॉलीवुड अभिनेत्री एलीसा मिलाने ने पिछले साल 16 अक्टूबर को एक टिव्ट पर मीटू हैशटैग से यौन शोषण अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं होगी कि ये अभियान इतना बढ़कर भारत में महिलाओं के अधिकारों को एक आवाज देगा। आज इस अभियान को हर तरफ समर्थन मिल रहा है। और साथ ही इस अभियान से आगे वाली नई पीढ़ियों को ये उम्मीद भी हैं कि हालतों में सुधार होगा।

स्थानीय मीडिया के नाम ख़बर लहरिया का खुला ख़त #MeToo

An Open Letter from the Invisible Women Reporters of the Hinterland #MeToo