खबर लहरिया ताजा खबरें बोलेंगे बुलवाएंगे शो- क्या लड़कियों का रंग सिर्फ गुलाबी है? रंगों पर थोपे गए लैंगिक नियमों की सच्चाई

बोलेंगे बुलवाएंगे शो- क्या लड़कियों का रंग सिर्फ गुलाबी है? रंगों पर थोपे गए लैंगिक नियमों की सच्चाई

अकसर देखा जाता है कि लड़कियों पर गुलाबी रंग थोप दिया जाता है। ऐसा मान लिया जाता है कि लड़कियों को गुलाबी रंग ही पसंद होगा और उसे बचपन से ही लड़की है तो गुलाबी रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। इसके बाद वह न चाहते हुए भी इस रंग को स्वीकार कर लेती है और मान लेती है कि गुलाबी रंग ही उसके लिए बना है। लेकिन क्या यह सही है? लड़कियों को एक ही रंग से क्यों पहचानना? इस वजह से पुरुषों को भी लगता है यदि वे गुलाबी रंग की शर्ट या टीशर्ट पहनेंगे तो लड़की लगेंगे। तो चलिए इस गुलाबी रंग को लेकर लोगों का क्या कहना है जानते है इस शो में।

ये भी देखें –

महिलाओं के लिए ‘साड़ी पहनना’ क्या है? | बोलेंगे बुलवाएंगे शो