बांदा जिला कलेक्ट्रेट में 4 नवंबर को सैकड़ों दिव्यांगों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। दिव्यांगों का कहना है कि उन्हें छह महीने तक पेंशन नहीं मिलती, जबकि नियम के मुताबिक हर तीन महीने में पेंशन मिलनी चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार पेंशन बढ़ाने की बात करती है, लेकिन उन्हें अब भी सिर्फ 1000 रुपये ही मिल रहे हैं। दिवाली नजदीक है और आर्थिक तंगी के चलते त्योहार मनाना मुश्किल हो रहा है। दिव्यांगों ने पेंशन के साथ बोनस और पंचायती चुनाव में भागीदारी की मांग भी उठाई है। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने 2027 में सरकार को चुनाव में जवाब देने की चेतावनी दी है।
ये भी देखें –
Ayodhya News: 6 महीने से विधवा पेंशन बंद, बैंक-दफ्तर के चक्कर काट रहीं महिलाएं
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’