खबर लहरिया Hindi Kahe Ka Haq: ‘मैं लड़का नहीं, लड़की हूं’ — खुशी की पहचान का सफर

Kahe Ka Haq: ‘मैं लड़का नहीं, लड़की हूं’ — खुशी की पहचान का सफर

सोचिए, हर दिन आईने में खुद को देखकर लगे कि आपका शरीर आपकी पहचान से मेल नहीं खाता। और जब आप अपनी पहचान बताने की कोशिश करें, तो लोग आपको ताने दें, आपका मजाक उड़ाएं। छत्तीसगढ़ की खुशी (बदला हुआ नाम) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। बचपन से ही उन्हें अपनी जेंडर पहचान को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा। स्कूल में बच्चों के ताने, परिवार की अपेक्षाएं और समाज की सोच के बीच खुशी ने खुद को समझने की कोशिश जारी रखी। इंटरनेट के जरिए उन्हें LGBTQIA+ समुदाय के बारे में जानकारी मिली। पहली बार उन्हें पता चला कि उनकी तरह महसूस करने वाले और भी लोग हैं। इसी सफर में उन्होंने जेंडर डिस्फोरिया और सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी (SRS) के बारे में जाना। यह कहानी सिर्फ खुशी की नहीं, बल्कि अपनी पहचान को समझने, स्वीकार करने और सम्मान के साथ जीने के अधिकार की भी है।

ये भी देखें – 

Kahe ka Haq: छुआछूत खत्म हुई या सिर्फ कानून की किताबों में?,जाति भेदभाव की जमीनी हकीकत

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *