खबर लहरिया पानी और स्वच्छता जब जल ही नहीं है तो कैसे होगा संरक्षण देखिए बाँदा जिले की विडियो

जब जल ही नहीं है तो कैसे होगा संरक्षण देखिए बाँदा जिले की विडियो

6 अक्टूबर 2018, ज़िला बाँदा, बुंदेलखंड समाचार
ज़िला बाँदा के कृषि विश्वविद्यालय में 6 अक्टूबर को जल संरक्षण चेतना पर्व का आयोजन किया गया। बुंदेलखंड में पानी के स्त्रोत के ऊपर लाने और पानी का बचाव कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी गई। इस आयोजन के मुख्य अतिथि महेंद्र मोदी थे, जिन्होंने जल बचाव की बहुत सी जानकारी लोगों को दी। बाँदा में पानी की समस्या होने के कारण यह संरक्षण पर्व का आयोजन किया गया। जिसके चलते लोगों को जल बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण बाते भी बताई गई।