खबर लहरिया जवानी दीवानी सऊदी अरब में पहली बार पढ़ेंगी महिला एंकर समाचार

सऊदी अरब में पहली बार पढ़ेंगी महिला एंकर समाचार

साभार: ट्विटर

सऊदी अरब की महिलाएं ड्राइविंग करने के बाद अब टीवी पर समाचार पढ़ने वाली हैं। सऊदी अरब की  वियाम अल दखील ने टीवी पर शाम को समाचार देने वाली पहली महिला बनकर इतिहास बनाया है।  वियाम अल दखील ने एक सरकारी चैनल सउदिया पर खबरें पढ़ी हैं।

इससे पहले जुमाना अलशेमी 2016 में सुबह के न्यूजकास्ट पेश करने वाली पहली महिला थीं इतिहास ने खुद को दोहराया है, क्योंकि वियाम अल दखील शाम को समाचार पढ़ने वाली पहली महिला एंकर बन गई हैं। सऊदी अरब अपने 2030 विजन के तहत ये कर रहा है, जिसका मकसद अर्थव्यवस्था को तेल से दूर करना और लिंग प्रतिबंधों के नियमों को खुला करना है।