खबर लहरिया औरतें काम पर दुनिया भर में भारत में महिला पायलटो की संख्या ज्यादा, रही तारीफ

दुनिया भर में भारत में महिला पायलटो की संख्या ज्यादा, रही तारीफ

अमरीकी महिला वैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टीन लेगारे ने एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा का अनुभव ट्विटर पर शेयर किया है।

टेक्सास विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. क्रिस्टीन ने ट्वीट किया कि ‘न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पायलट और पूरी महिला कू्र सदस्यों के साथ उड़ान भरी है। भारत अब विश्व में सबसे ज्यादा महिला पायलट वाला देश बन गया है, और हां, हम आरामदायक उड़ान और शानदार लैंडिंग के साथ समय से पहले ही गंतव्य पर पहुंच चुके हैं। जय हिंद!।

क्रिस्टीन के इस ट्वीट को 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, नौ हजार से अधिक रिट्वीट किया गया है।

बता दें, हाल ही में आतंकवाद से जूझते कश्मीर में इरम हबीब पहली मुस्लिम महिला पायलट बनीं हैं। जिन्होंने इस उपलब्धी के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। उधर अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट्स बनीं हैं।

बता दें कि सबसे ज्यादा महिला पायलट हमारे देश में बन रही हैं। उल्लेखनीय है कि जब महिला पायलटों की संख्या की बात आती है तो भारत में 13% महिलाएं विमान पायलट हैं, जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा महज 5% फीसदी है।