खबर लहरिया जवानी दीवानी बदतमीजी करने पर हुई डॉक्टर की पिटाई

बदतमीजी करने पर हुई डॉक्टर की पिटाई

बिहार के कटिहार स्थित एक अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की एक महिला ने एक डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिसके बाद अस्पताल की नर्सों ने आरोपी डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर मोहम्मद जावेद को बुलाकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान लड़कियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने वहीं पर आरोपी डॉक्टर को पीटना शुरू कर दिया। करीब 60 से ज्यादा छात्राओं ने डॉ. मोहम्मद जावेद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्राओं ने बड़ी संख्या में उन्हें घेर लिया था।

हालांकि कई अन्य डॉक्टर भी डॉ. जावेद को बचाने के लिए दौड़े लेकिन छात्राओं ने उन पर भी हमला बोल दिया और आरोपी डॉक्टर किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।