खबर लहरिया ताजा खबरें सोनभद्र में कार्यकर्ता गिरफ्तार

सोनभद्र में कार्यकर्ता गिरफ्तार

(फोटो साभार: indiasamvad)

(फोटो साभार: indiasamvad)

जि़ला सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज शहर में 30 जून को पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को उनके आॅफिस से गिरफ्तार कर लिया। वकील रोमा मलिक और आदिवासी कार्यकर्ता अविजित और सोकालो गोन्द इनमें शामिल थे।

पुलिस के अनुसार इन्हें शांति को भंग करने और स्थानीय लोगों को कानून तोड़ने के लिए भड़काने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। ये कार्यकर्ता कई महीनों से यहां बन रहे कान्हार बांध का विरोध कर रहे थे।

अप्रैल में इस डैम के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हज़्ाारों लोगों की भीड़ पर गोलियां भी चलाई थीं। घटना में कई लोग घायल हुए थे। कार्यकर्ताओं का एक गुट इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से भी मिला था हालांकि कोई कार्यवाही नहीं हुई।
कान्हार बांध को बनाने का काम दरअसल गैरकानूनी है क्योंकि वातावरण से जुड़े मुद्दों पर फैसले सुनाने वाले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने फिलहाल इस पर रोक लगाई हुई है।

अप्रैल 2015 में कान्हार बांध का विरोध कर रहे हज़्ाारों ग्रामीणों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोली चलाई थी। आठ कार्यकर्ता गंभीर रूप से और पैंतिस और लोग घायल हुए थे।
1976 में पास हुए प्रोजेक्ट से सत्तासी गांव प्रभावित होंगे। इस बांध पर काम 2014 में ही शुरू किया गया।