खबर लहरिया राजनीति महिला कार्यकर्ताओं की रिहाई

महिला कार्यकर्ताओं की रिहाई

इन महिलाओं को आठ मार्च को हिरासत में लिया गया था। इन औरतों ने घरेलू हिंसा के खिलाफ कुछ पोस्टर बनाए थे। जो महिला दिवस को लोगों के बीच बांटे जाने थे। मगर उससे पहले ही इन्हें हिरासत में ले लिया।

11-03-15 Desh Videsh - China Feminsts Arrested webचीन। चीन के बीजिंग शहर में करीब एक महीने पहले हिरासत में ली गईं पांच सामाजिक कार्यकर्ता औरतों को पुलिस ने 13 अप्रैल को छोड़ा।
पूरी दुनिया केा कई संगठनों ने इन औरतों कप्े आजाद करने के लिए विरोध प्रदर्शन किए। इन औरतों के वकील लियांग जिआओजुन ने बताया कि इन्हें छोड़ तो दिया गया है, मगर शर्त के साथ। अगले एक साल तक इन पर नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर पूछताछा होगी।
चीन के एक गैरसरकारी संगठन ने बताया कि लगातार सामाजिक कार्यकर्ता औरतों को संदेह की निगाह से देखना, उन्हें अपराधी समझना न तो कानूनी है और न ही इसके पीछे कोई ठोस वजह दी जाती है। यह सब बंद होना जरूरी है। इनके कंप्यूटर और इनकी संस्था के जरूरी कागज़ात भी तहस नहस कर दिए गए। मानवाधिकारों के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली एमनेस्टी संस्था इन औरतों के समर्थन में आगे जरूर आई। मगर आखिर तक इस लड़ाई में साथ नहीं रही।