खबर लहरिया ताजा खबरें राज्य के पचपन जिले आपदाग्रस्त

राज्य के पचपन जिले आपदाग्रस्त

Akhilesh-Yadav_11लखनऊ। राज्य के मुख्यमंत्री ने मौसम की मार झेल रहे किसानों को कुछ राहत देने का काम किया है। उन्होंने मुआवज़ा मिलने के मानक में बदलाव किया है। बदलाव के अनुसार अब उन किसानों को भी मुआवज़ा मिलेगा जिनकी तैंतिस प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है। जबकि पहले जिनकी पचास प्रतिशत फसलें खराब होती थीं वही मुआवज़े के हकदार होते थे। नया मानक तय होने के बाद अब राज्य में पचपन जिलों को आपदाग्रस्ता घोषित किया गया है। जबकि पहले मानक के आधार पर चवालिस जिले ही इसके दायरे में थे। इस आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र से एक हज़ार रुपए करोड़ की मदद मांगी है।