खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया से – घिसी पिटी कहानी ज़बरदस्ती के तेवर!

फिल्मी दुनिया से – घिसी पिटी कहानी ज़बरदस्ती के तेवर!

15-01-15 Mano - Tevar Film Posterउत्तर प्रदेश के किरदार और वहां की घिसी पिटी कहानी को लेकर बनाई तेवर में भरा गया एक्शन भी फिल्म को चलाने में नाकामयाब रहा। मथुरा के बाहुबली गजेंद्र सिंह बने मनोज वाजपेयी ज़रूर कुछ तालियां बटोर पाए हैं। लेकिन अर्जुन कपूर तो लगता है एक छवि में फंस कर रहे गए हैं। अगर आपने इश्कज़ादे देखी है तो आपको इस फिल्म में अर्जुन बार बार उस फिल्म की याद दिलाएंगे। तो कहानी कुछ यूं है कि गजेंद्र सिंह को इस फिल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा से प्यार हो जाता है। सोनाक्षी उसके प्यार को ठुकरा देती है। गजेंद्र उसे पाने की ठान लेता है। पिंटू भइया क्यूंकि हीरो हैं तो सोनाक्षी को बचाते बचाते उसी से प्रेम कर बैठते हैं। आगे आपको पता ही होगा। ऐसी कहानियां कई बार बन चुकी हैं। फिल्म को बनया है संजय कपूर ने। यह अर्जुन कपूर के चाचा हैं, सो अर्जुन को हीरो बनाने के चक्कर में कई बार अपनाया जा चुका हिट फार्मूला लेकर आए थे। पर एक ही कहानी हर बार कैसे हिट हो सकती है? फिल्म निर्देशक अमित शर्मा हैंै। यह पहली फिल्म है। एक बार फिर इस फिल्म को देखकर आप झल्लाकर कहेंगे सोनाक्षी अब तो एक्टिंग सीख जाओ।