खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया से – रजनीकान्त कुछ भी कर सकते हैं

फिल्मी दुनिया से – रजनीकान्त कुछ भी कर सकते हैं

rajnikant12 दिसम्बर को फिल्मी सितारे रजनीकान्त ने अपना चैंसठवां जन्मदिन मनाया। रजनीकान्त को कई बौलीवुड फिल्मों में देखा गया है पर दक्षिण भारत में उनकी फिल्मों और उनके अलग अंदाज़ के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस हफ्ते उनकी फिल्म ‘लिंगा’ भी निकलने वाली है। उनकी कई फिल्मों के लिए लोग हज़ारों की तादात में घर, काम सब छोड़कर पहले दिन पहला शो देखने आज भी जाते हैं।
रजनीकान्त का जन्म कर्नाटका राज्य की राजधानी बंेगलुरू में हुआ था। हालांकि शुरुआत में उनकी हिन्दी फिल्में नहीं चलीं, धीरे-धीरे उनकी एक अलग छवि सामने आई। ऐक्शन फिल्मों में रजनीकान्त को कुछ भी करते दिखाया जाता था – उड़कर छलांग लगाकर एक साथ सैकड़ों गुंडों से मारपीट करना, बंदूक की चली हुई गोली से बच निकलना इनमें से कुछ कारनामे थे।
आज उनके चाहने वालों को रजनीकान्त और उनकी इस रोमांच भरी अदाकारी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। कई चुटकुले भी बनाए गए हैं जो दिखाते हैं कि चाहे जो हो रजनीकान्त के लिए नामुमकिन नहीं है।