खबर लहरिया मनोरंजन अडि़यल लेसी का प्यारा कारनामा

अडि़यल लेसी का प्यारा कारनामा

20-11-14 Mano - Lacie Popeलंदन, इंगलैंड। लंदन में रहने वाली बेहद अमीर घर की छह साल की लड़की का दिल उस वक्त पिघल गया जब उसने टी.वी. पर कैंसर की बीमारी से पीडि़त बच्चों को देखा। लेसी पोप नाम की इस लड़की ने तभी ठान लिया कि अबकि जन्मदिन के सारे तोह्फे वह इन बच्चों को दे देगी।
19 नवंबर को उसके जन्मदिन पर उसके मां बाप ने उसे महंगे नगों से सजी नब्बे हज़ार की कीमत वाली खिलौना गाड़ी दी। अड़तालिस सौ की कीमत वाला मुकुट भी मिला उसे। उसने घोषणा कर दी कि वह यह दोनों चीज़ें उन कैंसर पीडि़त बच्चों को देगी।
लेसी की मां ने बताया कि वह अपने खिलौने या कपड़े कभी दूसरों को नहीं देती थी। पर एक दिन टी.वी. पर इन बच्चों को देखकर वह उदास हो गई। जन्मदिन पर उसका पूरा परिवार चैंक पड़ा जब उसने यह फैसला सुनाया।