खबर लहरिया ताजा खबरें तेज़ाब हमलों का शिकार महिलाओं की पहल

तेज़ाब हमलों का शिकार महिलाओं की पहल

फोटो साभार : dnaindia.com

फोटो साभार : dnaindia.com

आगरा। तेज़ाब हमलों का सामना करने वाली लड़कियों ने एक गैर सरकारी संगठन की मदद से काफी शॉप खोली है। ताजमहल के दूसरी तरफ शी रोज़ नाम से खुले इस काफी हाउस में भीड़ भी जुट रही है।
गैर सरकारी संगठन की तरफ से इस काफी शॉप में तेजाब हमलों का सामना करने वाली लड़कियों की मदद कर रहे आलोक दीक्षित ने बताया कि इसमें काफी के साथ साथ नाश्ता बनाने से लेकर इसके रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं लड़कियों की होगी। यानी अकाउंटेंट, मैनेजर, वेटर सभी यही लड़कियां होंगी। चंचल, ऋतु, रूप और गीता को अभी इस काफी शॉप को संभालने का जिम्मा अभी दिया है। इसे खोलने में तीन लाख रुपए का खर्च आया है। इस रकम को तेज़ाब हमलों का सामना करने वाली महिलाओं के लिए फंड जुटाने वाली वेबसाइट के जरिए इकट्ठा किया गया है। आलोक ने बताया कि इस काफी शॉप में तेज़ाब हमलों का सामना करने वाली औरतों के हाथ के बने कपड़े और दूसरी चीजोें को भी बेचने के लिए रखा जाएगा।