खबर लहरिया मनोरंजन एशियन गेम्ज़ – भारत को उन्चास पदक

एशियन गेम्ज़ – भारत को उन्चास पदक

01-10-14 Mano - Asian Games Sania+Sakethइन्चन, दक्षिण कोरिया। दक्षिण कोरिया के इन्चन शहर में चल रहे सत्रहवें एशियाई खेलों में भारत को 1 अक्टूबर तक सात स्वर्ण, नौ रजत, तैंतिस कांस्य पदक मिलाकर कुल उन्चास पदक मिल चुके थे। 19 सितंबर को शुरू हुए खेल 4 अक्टूबर को खत्म होंगे। पिछले एशियन गेम्ज़ में भारत ने अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन में कुल पैंसठ पदक जीते थे।

कुछ खास पदक

स्वर्ण पदक यानि पहला स्थान
सीमा पुनिया को चक्का फेंक में, मुक्केबाज़ी में मैरी कौम को, सानिया मिजऱ्ा और उनके साथ साकेत मयनेनी को टेनिस में, योगेश्वर दत्ता को कुश्ती में, तीरंदाज़ी में भारतीय पुरुष टीम को स्वर्ण पदक मिले।
रजत पदक यानि दूसरा स्थान
तीरंदाज़ी की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा को रजत मिला, पुरुष चक्का फेंक प्रतियोगिता में विकास गौड़ा को, कुश्ती में बजरंग कुमार को और तैराक संदीप सेजवाल को रजत पदक मिले।