खबर लहरिया ताजा खबरें पटाखा फैक्ट्री में धमाका – छह मरे, पंद्रह घायल

पटाखा फैक्ट्री में धमाका – छह मरे, पंद्रह घायल

फोटो साभार : विशाल श्रीवास्तव । एक्सप्रेस

फोटो साभार : विशाल श्रीवास्तव । एक्सप्रेस

जिला लखनऊ, ब्लाक मोहनलालगंज, गांव सिसेन्डी। 20 सितम्बर को सुबह आठ बजे, लखनऊ शहर से लगभग तीस किलोमीटर दूर, सिसेन्डी गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में तीन धमाके हुए। धमाकों में छह लोगों के मरने की खबर है और लगभग पंद्रह लोग घायल हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि फैकट्री खलील अहमद की थी। खलील बीस साल से यह फैक्ट्री चला रहे थे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि विस्फोट का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में मरने वालों में खलील की अपनी भांजी, मां, भाई, भाभी और दो मज़दूर शामिल हैं। घायल हुए खलील और चैदह अन्य मज़दूरों का इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज में चल रहा है।
मोहनलालगंज सी.ओ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि नियम के अनुसार घरों के आसपास ऐसी फैक्ट्री नहीं डाली जा सकती है। खलील की फैक्ट्री का लाइसेन्स 2015 तक मान्य था पर ऐसा संभव है कि जब उसे लाइसेन्स दिया गया था तब फैक्ट्री के आसपास घर नहीं थे।