खबर लहरिया मनोरंजन अजब गजब घर

अजब गजब घर

modscape_cliff_houseचट्टान से लटका घर
अगर आपको ऊंचाई और पानी दोनों से डर लगता है तो एक कल्पना आपको और ज़्यादा डरा सकती है। सोचिए सैकड़ो फीट की ऊंचाई पर एक चट्टान से लटका मकान और नीचे विशाल समुद्र। आपको इस घर में रहना हो तो कैसा लगेगा?
ऐसे एक घर का डिज़ाइन बनकर तैयार हो चुका है। आस्ट्रेलिया देश की एक कंपनी मोडस्केप ने इसे बनाया है। पांच मंजि़ले इस घर में तीन कमरे, एक मेहमानों के लिए अलग से कमरा, एक बाथरूम है। सबसे नीचे वाले तल में बना है रसोईघर। कंपनी को इस घर की डिज़ाइन तैयार करने के लिए आस्ट्रेलिया के ही एक पति पत्नी ने कहा था। दरअसल यह दोनों पर्यावरण प्रेमी और प्रकृति के बीच में छुट्टियां गुज़ारने के लिए यह घर बनवाना चाहते हैं।

Seattle Floating Home - Mike Villiotतैरने वाला घर
अमेरका के वाशिंगटन राज्य में एक शहर है सीएटल। इसके एक तरफ प्रशांत सागर तो दूसरी तरफ वैशिंगटन नाम की अमेरिका की सबसे बड़ी झील है। साल 2008 में माइक वायलेट नाम के एक बिल्डर और उसके बेटे ने चार हज़ार वर्ग फीट की जगह में तैरने वाला घर बनाया था। दोनों बाप बेटे खुद को पानी के लोग कहते हैं।

100826-aquarius-base-hmed-739aसमुद्र के नीचे भी है इमारत
फ्लोरिडा में समुद्री जीव जंतुओं और पेड पौधों पर शोध करने वाला सेंटर समुद्र से बीस फीट की गहराई में है। इस संस्थान का नाम है एक्वा रीफ बेस। संस्थान में बार है, जहां लोग बैठकर शराब पी सकते हैं। प्रयोगशाला और लोगों के रहने के लिए कमरे भी हैं।