खबर लहरिया मनोरंजन प्रकृति के दोस्ती बढ़ाने का त्योहार

प्रकृति के दोस्ती बढ़ाने का त्योहार

Sadhya_DSWबरसात का मौसम खत्म होने पर भारत के केरल राज्य में हरियाली और फसलों का त्योहार ओनम मनाया जाता है। त्योहार में खास होती है फूलों की रंगोली। रंगोली के चारों ओर औरतें-लड़कियां नाचती हैं, गाती हैं। रात को लोग नारियल और ताड़ के पेड़ों के नीचे जमा होकर तरह तरह का व्यंजन खाते हैं। मीठी खीर जिसे पायसम कहते हैं, इस त्योहार में जरूर बनाया जाती है। कुल मिलाकर यह त्योहार प्रकृति और पर्यावरण से दोस्ती सिखाने का एक मज़ेदार तरीका है।

क्यों मनता है ओनम
केरल में राजा महाबली का राज था। उनके राज में खुशहाली थी। मान्यता है कि वह राजा अपनी जनता से मिलने हर साल एक खास दिन केरल आते हैं। यह एक खास दिन होता है ओनम।