खबर लहरिया राजनीति नए राज्यपाल हुए नियुक्त

नए राज्यपाल हुए नियुक्त

raam naik

उत्तर प्रदेश में मंत्री राम नाइक और ओ.पी. कोहली गुजरात के राज्यपाल बने

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनने के बाद अब पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक राज्यपाल नियुक्त हुए तो भाजपा के ही नेता ओ.पी. कोहली गुजरात के राज्यपाल नियुक्त किए गए। केसरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और बलराम दास टंडन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने। पद्मनाभ आचार्य नागालैंड में बतौर राज्यपाल नियुक्त किए गए। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार अपने विश्वासपात्र लोगों को ही इस पद में नियुक्त कर रही है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पूर्व राज्यपाल बी.एल.जोशी कांग्रेस के विश्वासपात्र माने जाते थे। उनकी जगह नाइक को नियुक्त करने के पीछे यही कारण माना जा रहा है।