खबर लहरिया औरतें काम पर 97% भारतीय महिलाएं शादी के लिए छोड़ती हैं देश

97% भारतीय महिलाएं शादी के लिए छोड़ती हैं देश

साभार: विकिमेडिया कॉमन्स

अक्टूबर 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में तलाक का आधार पत्नी का अपने पति को उसके परिवार से अलग करना बताया, अगर पति घर में कमाने वाला अकेला सदस्य हो। पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि देश में 97 प्रतिशत यानि 22 करोड़ 40 लाख महिलाएं शादी के लिए अपना देश छोड़ देती हैं।
हर दस भारतियों में से चौथा भारतीय देश से बाहर जा रहा है, जिसकी संख्या 45 करोड़ 30 लाख है और जो अमेरिका, जर्मनी और कनाडा की जनसंख्या को मिलाकर देखने के बाद भी ज्यादा है।
दूसरे देशों में प्रवास का मुख्य कारण शादी है, जिसमें 49 प्रतिशत प्रवास शादी के लिए, 15 प्रतिशत परिवार साथ और 10 प्रतिशत रोजगार के लिए हो रहा है।
विदेशों में 46 करोड़ 40 लाख भारतीय रोजगार के लिए जाते हैं, जिनमें से 74 लाख महिला रोजगार के लिए जाती हैं। विदेशों में 32 लाख भारतीय पुरुषों की तुलना में 11 लाख महिलाएं है। शिक्षा के लिए 48 लाख पुरुषों की तुलना में 32 लाख महिलाएं विदेशों में जाती हैं
आपको जानकार हैरानी होगी कि 17 करोड़ 90 लाख महिलाएं शादी के बाद प्रवासी हो जाती हैं। प्रतिशत में देखे तो 78 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं की तुलना में 46 प्रतिशत शहरी महिलाएं शादी के कारण दूसरे देश में जाती हैं।

साभार: इंडियास्पेंड