खबर लहरिया राजनीति 400 लोगों की लीबिया तट पर डूबने से हुई मौत

400 लोगों की लीबिया तट पर डूबने से हुई मौत

migrantbostfiler1804aलीबिया से यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे प्रवासी लोगों में से 400 लोगों की लीबिया तट पर नौका डूबने से मौत हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में सुरक्षित बचे लोगों ने बताया कि लीबिया तट से रवाना होने के करीब 24 घंटे के बाद यह नौका डूब गई। इस नौका में सवार लोग लीबिया से इटली पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इस नौका में करीब 550 लोग सवार थे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अफ्रीका से भूमध्यसागर से होकर जाने वाले 500 प्रवासी लोगों की मौत हो चुकी है।