खबर लहरिया औरतें काम पर 2050 तक एशिया में सबसे खराब लिंग अनुपात होगा भारत का

2050 तक एशिया में सबसे खराब लिंग अनुपात होगा भारत का

फोटो साभार: फ्लिकर

भारत के लिंग अनुपात पर ध्यान दें तो यह पुरुषों के पक्ष में है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के अनुसार 2050 में दक्षिण एशिया में भारत का लिंग अनुपात बहुत खराब होगा।
2015 और 2020 में भारत का लिंग अनुपात 100 महिलाओ पर 111 पुरुषों को होगा, जिसमें 2045-2050 में इसमें थोड़ा सुधार होने की आशा है। ये आंकड़े प्रति 100 महिलाओं पर 108 पुरुषों के होने का अनुमान है लेकिन फिर भी दक्षिण एशिया में ये बेकार रहेगा और विश्व में 100 महिलाओं पर 105 पुरुषों के अनुपात के औसत से ज्यादा रहेगा।2050 में भारत का लिंग अनुपात पाकिस्तान के बराबर होगा, लेकिन अफगानिस्तान (100 महिलाओं पर 106 पुरुष), बांग्लादेश (105), भूटान (104), नेपाल (106) और श्रीलंका (104) से अधिक होगा।
फोटो और लेख साभार: इंडियास्पेंड