खबर लहरिया जवानी दीवानी हो जाये कुछ ‘मर्दों वाली बात’…

हो जाये कुछ ‘मर्दों वाली बात’…

g3g3_mg_6137-470x340-wwलड़कियों को लेकर क्या सोचते हैं लड़के, आइये जानें।प्यार को लेकर लड़के क्या सोचते हैं क्या कभी किसी ने उनसे पूछा है, नहीं!! हमने कुछ लड़कों से इस बारे में बातचीत की। तो आइये हम आपको कुछ मजेदार जवाबों के साथ लड़कों की सोच से रूबरू कराते हैं…
सवाल- लड़कियों को लेकर लड़के क्यों असमंजस में रहते हैं?
जबाव- लड़कों को लगता है कि लड़कियाँ कभी भी अपनी भावनाएं खुल कर नहीं बतातीं। उन्हें हमेशा एक साथ कई शंकाएं रहती हैं और इस वजह से लड़कों को हमेशा यही महसूस होता है कि कहीं वो लड़की जिसे वो पसंद करते हैं, वह किसी और को तो पसंद नहीं करती!
सवाल- लड़कों को एक रिश्ते में होने पर सबसे ज्यादा क्या डराता है?
जबाव- लड़कों को लगता है कि कहीं उन्हें धोखा न मिले, उनका साथी उनसे दूर न हो जाये। अक्सर लड़के अकेले होने, विश्वास टूटने और फिर किसी पर भरोसा न कर पाने से डरते हैं।
सवाल- लड़कों को सेक्स क्यों पसंद होता है?
जबाव- कई लड़कों का कहना है कि उन्हें इससे संतुष्टि मिलती है, मन शांत होता है और एन्जॉयमेंट होता है। लड़कों को यह भी लगता है कि सेक्स प्यार को और मजबूत करता है।
सवाल- लड़के सेक्स को लेकर डरते क्यों हैं?
जबाव- उन्हें लगता है कि कहीं किसी को पता चल गया तो क्या होगा। वह यह भी सोचते हैं कि अगर एक से ज्यादा साथी के साथ सेक्स किया तो कहीं एड्स न हो जाये। उन्हें यह भी डर होता है कि कहीं उनका साथी गर्भवती न जो जाये और शायद इसी वजह से लड़के शादी से पहले सेक्स करने से डरते हैं।
सवाल- लड़के कितनी बार प्यार में पड़ते हैं?
जबाव- वह कहते हैं कि हम हर जगह जाते हैं तो एक ही बात सुनते हैं कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार ही होता है। कुछ कहते हैं कि प्यार सिर्फ एक बार लेकिन सेक्स कई के साथ किया जा सकता है। एक ने यह भी कहा कि प्यार कई बार किया जा सकता है।
साभार: एजेंट्स ऑफ़ इश्क़