खबर लहरिया जवानी दीवानी हॉलीवुड में धाक जमाती बॉलीवुड अभिनेत्रियां

हॉलीवुड में धाक जमाती बॉलीवुड अभिनेत्रियां

साभार: विकिपीडीया

बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। 2016 से शुरू हुई उनकी हॉलीवुड पारी इस नए साल भी रंग जमा रही है। टी वी के लोकप्रिय अवार्ड ‘पीपल्स च्वाइस अवार्ड’ जीतने वाली वे पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं और यहीं नहीं, ‘ऑस्कर’ और ‘एमी अवाड्र्स’ के मंच पर वह कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए और व्हाइट हाउस में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करती भी नजर आईं।
अमेरिका में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के कारण वह जिम्मी फैलन, एलेन डिजेनर्स और सेथ मेयर्य के टॉक शोज में भी शामिल हुई। टाइम मैगजीन ने उन्हें 100 प्रभावशाली लोगों की सोची में भी शामिल किया।

साभार: विकिपीडीया

वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण का नाम भी हॉलीवुड हस्तियों में जुड़ गया है। उन्हें हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में मशहूर अभिनेता विन डीजल के साथ देखा गया और फिर एलेन डीजेनरेस चैट शो’ के एपिसोड में नजर आई।
हॉलीवुड में हुए उनके न्यूयॉर्क पत्रिका के लिए फोटोशूट के बाद उन्होंने हॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्रियों को मात देना शुरू कर दिया है।
इसके लिए उनका नाम भी वैनिटी फेयर पत्रिका में उभरते हॉलीवुड सितारों की सूची में शामिल किया गया है।