खबर लहरिया मनोरंजन स्वादिष्ट मीठा चीला

स्वादिष्ट मीठा चीला

Meetha chilla copyनमकीन चीला तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन क्या कभी मीठा चीला आपने बनाया है? नहीं! तो आइए हम आपको बनाना सिखाते हैं।

बनाने की सामग्री आटा, सूजी, चीनी और तेल

बनाने की विधि – चीनी, सूजी और आटा को एक साथ मिलाकर घोल बना लें।
– इस घोल को एक घंटे तक फूलने के लिए रख दें।
– अब चूल्हे पर तवा रखें।
– जब तवा लाल हो जाए तो उस पर थोड़ा तेल डालें
– अब तैयार घोल को किसी कलछलु से तवे पर डालें।
– तवे पर डालने के बाद उसे कलछुल से फैलाएं ताकि वो पतला हो जाए।
– इसे हल्के आंच पर पकाएं। जब एक तरफ का चीला फूलने लगे तो उसे पलट कर दूसरी तरफ भी पकाएं।
– जब दोनों तरफ पक जाए तो उसे तवे से उतार कर गरमा गरम परोसें।