खबर लहरिया राजनीति स्पेन में रेल दुर्घटना

स्पेन में रेल दुर्घटना

Tragedia_en_Santiago_de_Compostela_(g)सेंटिआगो दे कोम्पोस्तेला, स्पेन। यहां 24 जुलाई 2013 को आठ डिब्बों की रेल गाड़ी सेंटिआगो दे कोम्पोस्तेला पहुंचने से कुछ समय पहले पटरी से पलट गई। गाड़ी यूरोप के देश स्पेन की राजधानी मेड्रिड से आ रही थी। गाड़ी में दो सौ बाइस लोग थे जिनमें से सतत्तर लोग मारे गए और एक सौ चालीस लोग घायल हुए। स्पेन में ऐसी रेल दुर्घटना चालीस साल पहले हुई थी। गाड़ी पलटने का कारण गति सीमा से दुगने रफ्तार पर चलना माना जा रहा है। जांच अभी जारी है।