खबर लहरिया जवानी दीवानी सोनम कपूर की शादी

सोनम कपूर की शादी

साभार: सोनम कपूर/ फेसबुक

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीतिरिवाज से शादी कर ली हैं। 8 मई को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं।
यह रस्म दिन में होती है, पारंपरिक हिन्दू शादियों में जहां लग्न, मुहूर्त, जन्मपत्रियों, कुंडली दोष का मिलाना जरूरी होता है। आनंद कारज में ये रस्म ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं।
सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।
सोनम कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बड़े सितारे दिखाई दिए।
शादी के दौरान सोनम को भाइयों ने पारंपरिक तरीके से लाल चुनर के नीचे मंडप तक पहुंचाया। बॉलीवुड के ज्यादातर मेल सितारे पगड़ी और सरापा बांधे दिखे।
इस बीच, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों ने एक साथ सोनम कपूर के लिए शादी पर गाना गाया। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा।
शादी में मेहमानों के लिए भारतीय परिधान पहनने का ड्रेस कोड रखा गया था। शादी से पहले भी कपूर परिवार में संगीत वाले दिन भी जमकर मनोरंजन देखने को मिला। इस मौके पर दूल्हा आनंद आहूजा और दुल्हन सोनम कपूर एक साथ डांस करते नजर आए।
यही नहीं, शादी की हर रस्म पर पूरा परिवार नाचतागाता दिखा। सोनम कपूर के पापा यानी अनिल कपूर भी डीजे फ्लोर पर भांगड़ा करते हुए नजर आए थे साथ ही चाचा संजय कपूर भी शादी पर डांस करते दिखे थे।
शादी के बाद, सोनम कपूर और आनंद आहूजा  की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लीला पैलेस होटल में हुई।
वहीँ, अनिल कपूर ने ट्विटर पर मीडिया, पुलिस और शादी का आयोजन करने वाले आयोजकों तक का आभार जताया। उन्होंने अपनी बेटी के खास दिन पर सभी के सहयोग को सराहा।