खबर लहरिया बाँदा सोच समझकर लीजिए

सोच समझकर लीजिए

IMG-20160311-WA0001 - Copy copyजिला बांदा। आधुनिकरण ने लोगों को चलते-फिरते कंप्यूटर का इस्तेमाल करना सिखा दिया है। आज हर घर में कंप्यूटर होना जरूरी हो गया है। पहले सिर्फ डेस्क टॉप ही सारे काम करता था लेकिन समय की कमी और काम की अधिकता के कारण इसकी जगह ‘लेपटॉप’ ने ले ली है।
यदि आप भी लेपटॉप खरीदना चाहते हैं तो यह लेख पढि़ए…
हम आपके लिए लायें हैं, लेपटॉप के दो शानदार मॉडल-
मॉडल नंबर वन- यह एच.पी. कंपनी का ‘ए जीरो उन्नीस टी.यू’ नामक मॉडल है। इसकी स्क्रीन 13इंच का है। विंडो ऐट पॉइंट वन और रैम दो जी.बी. है। हार्ड डिस्क 32 जी.बी. है। विशेषताओं के साथ इसकी कीमत है 23,990 रुपए।
मॉडल नंबर टू- यह भी एच.पी. कम्पनी का है। इस मॉडल का नाम ‘ए.सी.जीरो चालिस टी.यू’ है। इसकी स्क्रीन भी 13इंच है। विंडो ऐट पॉइंट वन और रैम दो जी.बी. है। साथ ही इसमें अलग से पांच सौ जी.बी. रैम का भी विकल्प है। इसकी कीमत है 25,990 रुपए।
दोनो ही लैपटाप खूब बिकते हैं। अच्छी बात यह है कि कंपनी इन लेपटॉप पर एक साल की वारन्टी दे रही है। सर्विस के लिए कंपनी की तरफ से कहीं भी एग्जीक्यूटिव भेजा जाता है। पूरी चार्जिंग के बाद चार्जर बंद करे दें, लगातार चार्ज करने से भी लेपटॉप पर असर पड़ता है। लगातार काम करने से इसकी लाइफ घटती जाती है। यदि आपको अधिक काम करना है तो आप इससे बेहतर लेपटॉप खरीदा जा सकता है।