खबर लहरिया ताजा खबरें सैफई में सपा ने लुटाए करोड़ों

सैफई में सपा ने लुटाए करोड़ों

madhuriii

उधर, पहुंचे फिल्मी सितारे

muzz kch

इधर, कैंपों में बेहाल लोग

सैफई । मुलायम सिंह के अपने गांव सैफई में आठ जनवरी को महोत्सव खत्म हो गया। हफ्तेभर चले इस महोत्सव में करीब बीस करोड़ रुपये खर्च हुए। हालांकि विपक्ष की मानें तो असल में दोगुने से ज्यादा रुपया खर्च हुआ है।उधर मुजफ्फरनगर दंगों का सामना करने वालों को बिना बसाए ही उनके कैंप तक उखाड़े जा रहे हैं।
उत्सव में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई अन्य फिल्मी सितारों और नेताओं का जमघट लगा। हद तो तब हो गई जब मुलायम सिंह यादव ने माधुरी दीक्षित को उनकी फिल्म डेढ़ इश्किया के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। इस सैफई महोत्सव में मुजफ्फरनगर और शामली के इंचार्ज आ.ई.जी आशुतोष पाण्डेय भी नजर आए। महोत्सव में लूटे करोड़ों एक फिल्मी सितारे को पांच से दस करोड़ रुपए दिए गए। महोत्सव में सात चाटर्ड प्लेन बुक करके मुंबई से दिल्ली आने जाने के लिए रखे गए थे।