खबर लहरिया खेल सानिया और मार्टिना: ‘दोस्ती’ जो हमें जीत दिलाती है…

सानिया और मार्टिना: ‘दोस्ती’ जो हमें जीत दिलाती है…

सानिया मिर्ज़ा और मार्टीना हिंगिस, अन्तराष्ट्रीय टेनिस के दो जाने-माने नाम हैं।  इन दोनों की जोड़ी ने महिला टेनिस के ‘डबल्स’ प्रतियोगिताओं में काफ़ी प्रसिद्धि हासिल की है।  टेनिस के‘डबल्स’ मुकाबलों में दो टीमें खेलती हैं, जिनमें दो-दो खिलाड़ी होते हैं।  आम तौर पर दोनों पुरुष या दोनों महिलाएँ होती हैं।

हैदराबाद की सानिया मिर्ज़ा भारत की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी हैं।  वह भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी के रूप में गिनी जाती है।  स्विट्ज़रलैंड की मार्टीना हिंगिस, सानिया मिर्ज़ा के साथ महिला डबल्स में पहले स्थान पर हैं।  हिंगिस ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाये हैं, जैसे कि उन्होंने 15 साल की उम्र में महिला डबल्स टेनिस में प्रथम स्थान हासिल किया था।

कहा जाता है कि टेनिस के अलावा हिंगिस और मिर्ज़ा अच्छे दोस्त भी हैं और लोग उन्हें प्यार से ‘सैनटीना’ बुलाते हैं।

टेनिस की इस सफल जोड़ी के कुछ ‘मीठे’ शौक़ भी हैं

टेनिस की इस सफल जोड़ी के कुछ ‘मीठे’ शौक़ भी हैं

इन दोनों की जोड़ी ने टेनिस दुनिया की हर प्रमुख प्रतियोगिता जीती है!

इन दोनों की जोड़ी ने टेनिस दुनिया की हर प्रमुख प्रतियोगिता जीती है!

sh-7

मिर्ज़ा और हिंगिस का साथ खेलने का सफ़र अमेरिका में 2015 में शुरू हुआ

41 मैचों में मिलने वाली लगातार सफ़लता और उनकी दोस्ती दोनों जारी हैं

41 मैचों में मिलने वाली लगातार सफ़लता और उनकी दोस्ती दोनों जारी हैं

एक इंटरव्यू में सानिया ने मार्टीना के बारे में कहा कि, ‘खेल और खेल से बाहर, हम एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं। इसलिए हमें खेल के दौरान मुश्किलों का सामना करने में हिम्मत मिलती है। ’

एक इंटरव्यू में सानिया ने मार्टीना के बारे में कहा कि, ‘खेल और खेल से बाहर, हम एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं। इसलिए हमें खेल के दौरान मुश्किलों का सामना करने में हिम्मत मिलती है। ’

‘आज खुश तो बहुत होगे तुम?’

‘आज खुश तो बहुत होगे तुम?’

हिंगिस और मिर्ज़ा 2016 विंबलडन प्रतियोगिता के तीसरे चरण में पहुँच चुकी हैं।

हिंगिस और मिर्ज़ा 2016 विंबलडन प्रतियोगिता के तीसरे चरण में पहुँच चुकी हैं।