खबर लहरिया ताजा खबरें सात साल की लड़की का बलात्कार

सात साल की लड़की का बलात्कार

जिला मुज़फ्फरनगर। राज्य में औरतों के खिलाफ हिंसा और अपराधों के मामले थम नहीं रहे हैं। 22 जून को तीन लोगों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले के रियावली गांव में एक सात साल की लड़की का बलात्कार किया।
सुबह के समय लड़की खेत की ओर गई थी जब घटना हुई। कुछ देर बाद लड़की के परिवार वालों को जब वह मिली तो उसकी स्थिति गंभीर थी। उसे जिले अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय पुलिस ने तीन दोषियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि दो की तलाश जारी है। लड़की की स्थिति अब भी गंभीर है।
एक दूसरी घटना में जिले में एक लड़के ने लड़की का बलात्कार करने की कोशिश की पर लड़की के ज़बरदस्त विरोध के कारण वह असफल रहा। आरोपित संजीव पुलिस की हिरासत में है।