खबर लहरिया मनोरंजन सात दिन में भारत ने जीते इकतालिस पदक

सात दिन में भारत ने जीते इकतालिस पदक

india at commonwealth 2014स्काटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को आठवें दिन तक छियालिस पदक मिले थे, जिनमें से तेरह स्वर्ण, उन्नीस रजत और चैदह कांस्य पदक शामिल हैं। एक सौ सात पदकों के साथ इंग्लैंड पहले स्थान पर है, दूसरे पर आस्ट्रेलिया तीसरे पर कनाडा, चैथे पर स्काटलैंड पांचवे पर न्यूजीलैंड और छठे स्थान पर भारत है।
इसमें महिला खिलाडि़यों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। चार स्वर्ण पदक, छह रजत और छह कांस्य पदक महिला खिलाडि़यों ने जीते। खेल 25 जुलाई को शुरू हुए थे और 3 अगस्त को खत्म होने हैं। इससे पहले 2010 में भारत ने एक सौ एक पदक जीते थे। इसमें अड़तिस स्वर्ण पदक, सत्ताइस रजत और छत्तीस कांस्य पदक शामिल थे।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इन दिनों कॉमनवेल्थ राष्ट्रमंडल खेल चल रहे हैं जिनमें राष्ट्रमंडल देश हिस्सा लेते हैं। दुनिया की एक तिहाई आबादी इन्हीं देशों में रहती है।
क्या है राष्ट्रमंडल?
राष्ट्रमंडल उन देशों का समूह है जिन पर कभी न कभी इंग्लैंड ने शासन किया है। बाद में यह देश स्वतंत्र हो गए। राष्ट्रमंडल के 53 सदस्य देश हैं। ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में कुल 71 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।