खबर लहरिया खेल साक्षी ने ओलंपिक में रचा इतिहास, कुश्ती में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी…

साक्षी ने ओलंपिक में रचा इतिहास, कुश्ती में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी…

sakshi-olympicहरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।  साक्षी ओलंपिक इतिहास में पदक हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला हैं।  उनसे पहले, कर्णम मल्लेश्वरी, साइना नेहवाल और एमसी मेरी कॉम को ओलंपिक में पदक मिल चुका है।

स्वतंत्र रूप से कुश्ती लड़ने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक के इंतजार को खत्म कर दिया। 23 साल की साक्षी ने किर्गिस्तान  की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया।

इससे पहले साक्षी मलिक रियो ओलंपिक के बारहवें दिन बुधवार को स्वतंत्र रूप से कुश्ती लड़ने की प्रतियोगिता में में हार गई थीं। इसी के साथ उनसे स्वर्ण या चांदी के पदक के लिए भारत की उम्मीदें भी टूट गईं। हालांकि अंतिम भाग में उन्हें मौका मिल गया और वे कांस्य जीतने में सफल रहीं।