खबर लहरिया चित्रकूट सांप सपेरे का खेल

सांप सपेरे का खेल

30-10-14 Mano Karvi - Sapera 1 webइलाहाबाद के शंकरगढ़ के निवासी रवि और सोनू हैं। संपेरे सांप का खेल दिखाने इस समय जिला चित्रकूट के ब्लाक मानिकपुर पहुंचे हुए हैं। बीन की धुन में सांप जैसे खतरनाक दिखने वाले जीव को नचाने वाले संपेरे कभी एक जगह नहीं रहते।

क्या आपको पता है
– सांप कभी दूध नहीं पीता।
– सांप रोज खाना नहीं खाते। अगर एक मेंढक निगल जाएं तो चार पांच महीने तक फिर उन्हें खाने की जरूरत नहीं पड़ती।
– नागिन का बदला फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है पर यह भी फैलाया गया झूठ है।