खबर लहरिया राजनीति सलमान खान पर फिर चलेगा मुकदमा

सलमान खान पर फिर चलेगा मुकदमा

सलमान खान

सलमान खान

मुंबई। सलमान खान पर ग्यारह साल बाद हत्या के केस में मुंबई के एक कोर्ट ने मुकदमा चलाने का आदेश दिया।
सलमान ने 28 सितंबर 2002 को अपनी लैंड क्रूज़र गाड़ी से मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में सड़क के किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया था। इनमें एक की मौत हो गई थी और चार गंभीर रूप से घायल हुए थे। उसके बाद मामला कई कोर्ट में गया लेकिन ये साबित नहीं हुआ था कि उस समय गाड़ी सलमान ही चला रहे थे या नहीं। अब मुंबई पुलिस के सबूतों को देखते हुए मुंबई के एक सत्र न्यायालय ने उन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। अगर सलमान आगे भी इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दस वर्ष के लिए जेल जाना पड़ सकता है।
सलमान खान इससे पहले भी कानून तोड़ चुके हैं। 2007 में उन्हें गैर कानूनी शिकार करने की वजह से सज़ा हुई थी और बीस साल पहले हुए मुंबई विस्फोट में गैर कानूनी तौर पर हत्यार रखने से सज़ा सुनाई गई थी।